Skip to main content

Hindyuva - bharat social media platform

My Social Media Hindyuva Social Media Post

प्रेरणादायक - Hindi quotes

नफरतों को जलाओ तो मोहोब्बत की रौशनी होगी,
वर्ना इन्सान जब भी जले है ख़ाक ही हुए है !!

 मत करना कभी भी गुरुर अपने आप पर ए इन्सान,
न जाने खुदा ने तेरे और मेरे जैसे कितने को,
मिटटी से बनाकर मिटटी में मिला दिए !!

 अपनी गलती एसे सुधारों की फिर कोई भूल न हो,
चैन से बसर हो जिन्दगी और मन में कोई शूल न हो,
यूँ तो जीते है जिन्दगी सभी अपनी अपनी शर्तों पर,
पर ऐसा गुनाह न करो जो उपरवाले को कुबूल न हो !!

 हम समझौता चाहते है जब हम गलत होते है,
परन्तु हम न्याय चाहते है,
जब दुसरे गलत कर रहे होते है !!

 खूबसूरती हंमेशा देखने वाले के
मन में और नजरों में होती है,
वरना गलती निकालने वालों को तो
ताजमहल में भी कमी नजर आती है !!

 वाणी में सुई भले ही रखो,
पर उसमे धागा डालकर रखो,
ताकी सुई केवल छेद ही न करे,
बल्कि आपस में माला की तरह पिरोकर भी रखे !!

 जरुरी नहीं की सजदे हो हर वक्त,
और उसमे खुदा का नाम आये,
जिन्दगी तो खुद ही एक इबादत है,
शर्त ये है की ये किसीके काम आये !!

 क्यूँ कहते हो की कुछ बेहतर नहीं होता,
सच तो ये है की जैसा चाहो वैसा नहीं होता,
कोई तुम्हारा साथ न दे तो गम न कर,
खुद से बड़ा दुनिया में कोई हमसफ़र नहीं होता !!

 अपने चेहरे पे ख़ुशी के फुल सजाया करो,
गम समंदर से भी गहरा हो मुस्कुराया करो,
छोटी बातें जो नफरत का सबब बनती है,
मेरी बात मानो तो उन्हें भूल जाया करो !!

 जिन्दगी में कभी उदास मत होना,
कभी किसी बात पर निराश मत होना,
ये जिन्दगी एक संघर्ष है चलती रहेगी,
कभी अपने जीने का अंदाज मत खोना !!

 जिन्दगी मिली है जीने के लिए,
उसको हंस के जियो,
की आपको देखकर भी
कोई मुस्कुराता होगा !!

 कोई नामुमकिन सी बात को
मुमकिन करके दिखा,
खुद पहेचान लेगा ज़माना
भीड़ में भी तू अलग चलकर दिखा !!

 वो कामयाबी ही क्या
जो अपनों को भुला दे,
और वो नाकामी ही क्या
जो सारी उम्र के लिए रुला दे !!

 भीड़ के साथ गलत दिशा में चलने की तुलना में,
अकेले चलना ही बेहतर है !!

 इन्सान बुजदिल इतना है की ख्वाब में भी डर जाता है,
और बहादुर इतना की अपने रब से भी नहीं डरता !!

 घडी की फितरत भी अजीब है,
हंमेशा टिक टिक कहती है,
मगर न खुद टिकती है और
न दूसरों को टिकने देती है !!

 हौंसला मत हार गिरकर ए मुसाफिर,
अगर दर्द यहाँ मिला है तो दवा भी यहीं मिलेगी !!

 दोस्त वो जो आपके जज्बात को समझे,
हमसफ़र वो जो आपके अहेसास को समझे,
मिल तो जाते है सब अपना कहने वाले,
पर अपना वो जो बिन कहे आपकी हर बात को समझे !!

 जब तक तुम दौड़ने का साहस नहीं जुटाओगे,
तुम्हारे लिए प्रतिस्पर्धा में जितना सदा असंभव बना रहेगा !!

 अक्सर लोग झूठी प्रशंसा के मोह जाल में फंस कर,
खुद को बरबाद तो कर लेते है,
पर आलोचना सुनकर खुद को
संभालना भूल जाते है !!

 एक दिन सोने ने लोहे से कहा
हम दोनों लोहे के हथोड़े से पिटते है
तो तुम इतना क्यूँ रोते हो ? मैं तो नहीं रोता,
लोहे ने कहा की जब अपना ही अपने को मारता है
तो दर्द ज्यादा होता है !!

 जब टूटने लगे हौंसला तो इतना याद रखना की,
बिना म्हणत के तख़्त-ओ-ताज हांसिल नहीं होते,
ढूंढ लेते है जुगनू अंधेरो में भी मंजिल,
क्यूंकि वो कभी रौशनी के मोहताज नहीं होते !!

 मीठी जुबान रख, न अभिमान रख,
दिल भी अच्छा रख, अच्छा ईमान रख,
तेरे आंसुओ की लोग किंमत लगायेंगे,
इसलिए कहता हूँ की चेहरे पे मुस्कान रख !!

 बीते कल का अफ़सोस और
आने वाले कल की चिंता
दो ऐसे चोर है जो
हमारे आज की खूबसूरती चुरा लेते है !!

 जिन्दगी में दो लोग बहुत तकलीफ देते है,
एक वो जिससे प्यार न हो और उसके साथ रहना पड़े,
दूसरा वो जिससे हद से ज्यादा प्यार हो
और उसके बिना रहना पड़े !!

 सूरज हर शाम को ढल ही जाता है,
पतझड़ भी बसंत में बदल ही जाता है,
मेरे मन ! मुसीबत में हिम्मत मत हारना,
समय कैसा भी हो गुजर ही जाता है !!

 पैर की मोच और छोटी सोच
हमें आगे बढ़ने नहीं देती,
टूटी कलम और औरों से जलन
खुद का भाग्य लिखने नहीं देती,
काम का आलस और पैसों का लालच
हमें महान बनने नहीं देता,
अपना मजहब ऊँचा और गैरों का ओछा
ये सोच हमें इन्सान बनने नहीं देती !!

 बड़ा आदमी वो कहलाता है,
जिससे मिलने के बाद कोइ
खुद को छोटा महसूस ना करे !!

 ए समंदर तुझे गुमान है अपने कद पर,
मुझको देख नन्हा सा परिंदा हूँ फिर भी
तेरे ऊपर से गुजर जाता हूँ !!

 इतने छोटे बनिए की हर कोई आपके साथ बैठ सके,
और इतने बड़े बनिए की जब आप खड़े हो
तो कोई बैठा ना रहे !!

 जो अपने लिए नियम नहीं बनाता,
उसे दूसरों के नियमों पर चलना पड़ता है !!

 मीठा शहद बनाने वाली मधुमख्खी भी
डंक मारने से नहीं चुकती,
इसलिए सदैव होशियार रहे,
बहुत मीठा बोलने वाले भी
हनी नहीं हानि दे सकते है !!

 नफ़रत को हजार मौके दो की
वो प्रेम में परिवर्तित हो जाए,
लेकिन प्रेम को एक भी मौका मत दो
की वो नफरत में बदल जाए !!

Comments

Popular posts from this blog

गूगल के रोचक तथ्य - ज्ञान की बात

गूगल के रोचक तथ्य - ज्ञान की बात 7 Feb. 2018   HindYuva Follow गूगल के रोचक तथ्य 1. Google एक सैकेंड में लगभग 1,30,900 रूपए कमाता है। 2. अगर आपको कोई चीज को सर्च करना हो तो हम कहते हैं गूगल पर सर्च करो न कि इंटरनेट पर। इस बात मतलब यह कि आज गूगल इंटरनेट का पर्याय बन चुका है। इस कंपनी की शुरुआत 1995 में हुई थी। गूगल को गूगल बनाने वाले लैरी पेज और सर्जे ब्रिन 1995 में पहली स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिले। 3. Domain register करने के वक्त इसे Google नाम दिया। दरअसल ‘Google‘ असल में Googol की गलत स्पेंलिंग है। Googol एक बहुत बड़ी संख्या है, जिसमें 1 से लेकर 100 शून्य लगते हैं। Googol नाम पहले ही बुक हो चुका था इसलिए इसे Google नाम देना पड़ा। 4. 2010 के बाद से Google ने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है| 5. 1998 में पहली बार गूगल डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया। इसमें नेवाडा में Burning festivel में भाग ले रहे लोगों के बारे में था। गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, जो अभी तक एक हजार से ज्यादा डूडल post कर चुकी है। डूड...

शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1. मनुष्य के एक बाल की आयु 3 से 7 साल तक की होती है। 2. मनुष्य के बाल न तो सर्दी द्वारा, न जलवायु द्वारा, न पानी द्वारा और न ही अन्य कुदरती बलों द्वारा नष्ट होते है और यह कई प्रकार के तेजाबों के प्रतीरोधक भी है। 3. आप के महिदे(stomatch) में जो तेजाब होता है वह बलेड़ को भी पचा सकता है। यह तेजाब Hydrochloric तेजाब होता है। 4. अपने जीवन काल के दौरान आप दो स्वीमिंग पुल जितनी लार बना लेते है। लार भोजन को पचाने और उसे सवादिस्ट बनाने के लिए महत्वपुर्ण भूमिका निभाती है। 5. एक औसतन मनुष्य दिन में लगभग 14 बार उदरवायु(पाद) अपने शरीर से बाहर निकालता है। 6. कान की मैल बनना सेहत के लिए अच्छा है। कुछ लोगों को यह बिलकुल पसंद नही होती पर यह हमारे रक्षा तंत्र के लिए बहुत जरुरी होती है। यह कानों को कई प्रकार के बैकटीरीया, उल्ली और कीड़ो से बचाती है। 7. बच्चे अकसर नीली आखों के साथ जन्म लेते हैं। जन्म के थोड़ी बाद तक बच्चों को कुछ समय तक सब धुधला देखाई देता है मगर बाद में आखों का रंग सही हो जाता है। 8. बहुत ज्यादा खा लेने के बाद आपकी सुनने की समता थोड़ी कम हो जाती है। 9. आप की नाक लगभग ...

Knowledge topic - Sleep

Interesting facts related to sleep 1. There is no such answer till date that we know why we sleep. 2. A person passes one-third of his life, i.e. almost 25 years, in gold. 3. As long as the child is 2 years, the child's parents sleep 1055 hours less because of him. 4. If you feel like sleeping in your sleep that you are not in danger then they filter out the voices that can wake you up. 5. When your sleep opens before the alarm begins to sound, it is called "Circadian Rhythm". 6. Sometimes when we are trying to sleep, we also get very angry with the ticking of the clock. 7. Often we feel the most tired at 2.00 p.m. and 2.00 p.m. at night. 8. Often those who sleep most do not lose their level of harmons. 9. The record of constantly waking up to the most time was made in 1964 by Randy Gardner of 17 years. He wakes up to 264 hours 12 minutes. 10. If you have awakened from a dream and ask to see that dream back then you should quickly stop blinding and go to slee...